Neyhal – Koi Matlab Nahi Lyrics

भीड़ में चलता रहा
नासमझ फ़िरता आवारा
लड़ रहा हूँ ख़ुद से रोज़
ढल रहे सपने मेरे
ढल रहा है मेरा बचपन

आसान ख़ामोश सपनों सा था
बातों में तेरी ना दिलचस्प था
आँखों में रौनक थी, दिल में था ख़्वाब
मैं जो मेरे साथ था

जो हो रहा है, होने दो, जाने दो
कोई मतलब नहीं
जाना कहाँ, आओगे फिर यहीं
कुछ भी तेरा नहीं

भीड़ में चलता रहा
ना कोई साथी-सहारा
डर रहा हूँ ख़ुद से रोज़
बिगड़ी हुई आदतें मेरी सारी
है बिगड़ा भरोसे का दामन

है कहाँ, तू आँख मसल
झूठे ये सारे, तू जी तेरा सच
सारे सवालों के हल तेरे घर
तू ही तेरा हमसफ़र

जो हो रहा है, होने दो, जाने दो
कोई मतलब नहीं
जाना कहाँ, आओगे फिर यहीं
कुछ भी तेरा नहीं

Comments (0)