आज मची है धूम, झूम, खुशी में झूम
आज मची है धूम, झूम, खुशी में झूम
शौक़ भरा दिल नाचे-गाए
तू क्यूँ हो महरूम? झूम, खुशी में झूम
दिल ने किया है दिल को इशारा
चलेंगे दोनों संग
दिल ने किया है दिल को इशारा
चलेंगे दोनों संग
कोई ना समझे, कोई ना जाने
कोई ना समझे, कोई ना जाने
इस दुनिया का रंग
हाँ, इस दुनिया का रंग
दिल का फ़साना क्या मैं जानूँ
क्या उनको मालूम, झूम, खुशी में झूम
आज मची है धूम, झूम, खुशी में झूम
आँखों ने एक राज़ बताया
दिल ने कही एक बात
आँखों ने एक राज़ बताया
दिल ने कही एक बात
जगमग-जगमग रहें जहाँ में
काश यही दिन-रात
काश यही दिन-रात
सोई हुई उम्मीदें जागी
दिल का दामन चूम, झूम, खुशी में झूम
आज मची है धूम, झूम, खुशी में झूम
Comments (0)