चाहा था बनूँ प्यार की राहों का देवता
मुझको बना दिया है गुनाहों का देवता
चाहा था बनूँ प्यार की राहों का देवता
मुझको बना दिया है गुनाहों का देवता
ये ज़िन्दगी तो ख्वाब है, जीना भी है नशा
दो घूँट मैंने पी लिए तो क्या बुरा किया?
रहने दो जाम सामने सब कुछ यही तो है
हर ग़मज़दा के आँसुओं-आहों का देवता
मुझको बना दिया है गुनाहों का देवता
क़िस्मत भी हमसे चल रही है चाल हर क़दम
एक चाल हम जो चल दिए, तो हो गया सितम
अब तो चलेंगे चाल हम क़िस्मत के साथ भी
पैसा बना संसार की बाँहों का देवता
मुझको बना दिया है गुनाहों का देवता
होगा जहाँ भी रूप तो पूजा ही जाएगा
चाहे जहाँ हो फूल वो मन को लुभाएगा
होकर रहेगा ज़िन्दगी में प्यार एक बार
बस कर रहेगा दिल में निगाहों का देवता
मुझको बना दिया है गुनाहों का देवता
चाहा था बनूँ प्यार की राहों का देवता
मुझको बना दिया है गुनाहों का देवता
Comments (0)