Mukesh – Chandi Ki Deewar Lyrics

चाँदी की दीवार ना तोड़ी, प्यार भरा दिल तोड़ दिया

एक धनवान की बेटी ने निर्धन का दामन छोड़ दिया

कल तक जिसने क़समें खाईं दुख में साथ निभाने की
आज वो अपने सुख की ख़ातिर हो गई एक बेगाने की
शहनाइयों की गूँज में दब के रह गई आह दीवाने की

धनवानों ने दीवाने का ग़म से रिश्ता जोड़ दिया

वो क्या समझे प्यार को जिनका सब कुछ चाँदी-सोना है
धनवानों की इस दुनिया में दिल तो एक खिलौना है
सदियों से दिल टूटता आया, दिल का बस ये रोना है

जब तक चाहा दिल से खेला और जब चाहा तोड़ दिया

Comments (0)