हम एक-दूजे के दीवाने, दुनिया क्या जाने
हम एक-दूजे के दीवाने, दुनिया क्या जाने
मिट जाएँगे, मर जाएँगे, हम तो कुछ भी कर जाएँगे
दीवाने तो हैं दीवाने, दुनिया क्या जाने
हम एक-दूजे के दीवाने, दुनिया क्या जाने
प्यार किया तो फिर क्या डरना
साथ में जीना, साथ में मरना
प्यार किया तो फिर क्या डरना
साथ में जीना, साथ में मरना
उल्फ़त के दस्तूर पुराने, दुनिया क्या जाने
हम एक-दूजे के..., दुनिया क्या जाने
ज़ोर लगा ले दुनिया सारी
टूट नहीं सकती ये यारी
ज़ोर लगा ले दुनिया सारी
टूट नहीं सकती ये यारी
हम दोनों हैं यार पुराने, दुनिया क्या जाने
हम एक-दूजे के दीवाने, दुनिया क्या जाने
बिछड़ नहीं सकते हम मिलके
बिछड़ नहीं सकते हम मिलके
एक-दूजे के दिल पर दिल के
हम ने लिख डाले अफ़साने, दुनिया क्या जाने
हम एक-दूजे के दीवाने, दुनिया क्या जाने
मिट जाएँगे, मर जाएँगे, हम तो कुछ भी कर जाएँगे
दीवाने तो हैं दीवाने, दुनिया क्या जाने
हम एक-दूजे के दीवाने, दुनिया क्या जाने
Comments (0)