Kishore Kumar – Aa Jaaneman Lyrics

Soundtrack

अरे, आ, जान-ए-मन, आज तुझे एक तोहफ़ा देता हूँ
पहले-पहले प्यार का पहला बोसा देता हूँ
आ, जान-ए-मन, आज तुझे एक तोहफ़ा देता हूँ
पहले-पहले प्यार का पहला बोसा देता हूँ

इस बोसे को लोग हवाई बोसा कहते हैं
इस बोसे को लोग हवाई बोसा कहते हैं
आशिक़ इसको ख़ूबसूरत धोका कहते हैं

अपने दिल को ख़ूबसूरत धोका देता हूँ
पहले-पहले प्यार का पहला बोसा देता हूँ

हो, आज मोहब्बत दिल की धड़कन बनके धड़केगी
आज मोहब्बत दिल की धड़कन बनके धड़केगी
ये चिंगारी सुलग के शोला बनके भड़केगी

इस चिंगारी को हवा का झोंका देता हूँ
पहले-पहले प्यार का पहला बोसा देता हूँ

अरे, कितने दिन से सोच रहा था मैं इस बारे में
कितने दिन से सोच रहा था मैं इस बारे में
"कुछ ना कह कर, सब कह डाला एक इशारे में"

चाहत के इज़हार का दिल को मौक़ा देता हूँ
पहले-पहले प्यार का पहला बोसा देता हूँ
आ, जान-ए-मन, आज तुझे एक तोहफ़ा देता हूँ
पहले-पहले प्यार का पहला बोसा देता हूँ

Comments (0)