K. J. Yesudas – Aaj Se Pehle Aaj Se Jyada Lyrics

आज से पहले आज से ज़्यादा
आज से पहले आज से ज़्यादा
ख़ुशी आज तक नहीं मिली
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी
घड़ी आज तक नहीं मिली
आज से पहले...

इसको संजोग कहें या क़िस्मत का लेखा
हम जो अचानक मिले हैं

Hey, इसको संजोग कहें या क़िस्मत का लेखा
हम जो अचानक मिले हैं
मनचाहे साथी पा के हम सब के चेहरे
देखो तो कैसे खिले हैं

हो-हो, तक़दीरों को जोड़ दे ऐसी
इन तक़दीरों को जोड़ दे ऐसी
कड़ी आज तक नहीं मिली
आज से पहले...

सपना हो जाए वो पूरा जो हमने देखा
ये मेरे दिल की दुआ है

Hey, सपना हो जाए वो पूरा जो हमने देखा
ये मेरे दिल की दुआ है
ये पल जो बीत रहे हैं, इनके नशे में
दिल मेरा गाने लगा है

हो-हो, इसी ख़ुशी को ढूँढ रहे थे
हम इसी ख़ुशी को ढूँढ रहे थे
यही आज तक नहीं मिली
आज से पहले आज से ज़्यादा
ख़ुशी आज तक नहीं मिली
आज से पहले...

Comments (0)